Glycerine Ke Fayde | Glycerine Benifits | ग्लिसरीन के फायदे

दोस्तों के साथ शेयर करें

ग्लिसरीन एक चिपचिपा रंगहीन और गाढ़ा तरल पदार्थ होता है। त्वचा के अच्छे स्वास्थ्य और बालों की देखभाल के लिए ग्लिसरीन के फायदे व बहुत सारे लाभ हैं। यह आपको किसी भी दवाइयों की दुकान पर आसानी से मिल जायेगा। ग्लिसरीन का इस्तेमाल साबुन, बॉडी लोशन, बॉडी स्क्रब, फेस पैक्स और फेस मास्क साथ ही बालों के शैम्पू और कंडीशनर बनाने में किया जाता है।

ग्लिसरीन क्या होता है

ग्लिसरीन को ग्लीसरॉल भी कहा जाता है यह सभी प्रकार की त्वचा पर सूट होता है। इसका उपयोग मुँहासे, झुर्रियां और फाइन लाइन्स के लिए किया जाता है। अगर सर्दियों में आपके चेहरे की त्वचा ड्राई हो गयी है तो आप त्वचा पर नमी बनाये रखने के लिए इसे रात को लगाकर सो सकते हैं।

ग्लिसरीन से त्वचा पर कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं होता। आज इस पोस्ट में हम जानेंगे ग्लिसरीन के फायदे, (Glycerine for Skin, for lips, Glycerine for Skin Whitening, glycrin uses for hair in hindi) तो जानते हैं ग्लिसरीन के सभी ब्यूटी टिप्स।

ग्लिसरीन के फायदे | Glycerine Benifits for Skin

मॉइस्चराइजर के रूप में ग्लिसरीन के फायदे

सर्दियों के मौसम में अगर आपकी स्किन ठंडी हवाओं के कारण ड्राई हो गई है तो रात को थोड़ी सी मात्रा में ग्लिसरीन लगाकर सोयें। ग्लिसरीन लगाने से आपकी स्किन पर नमी बनी रहेगी और त्वचा ड्राई होकर फटेगी भी नहीं। ग्लिसरीन सीधे त्वचा पर एक मॉइस्चराइजर के रूप में लगाई जा सकती है।

स्क्रब के रूप में ग्लिसरीन के फायदे | Glycerin as Skin Exfoliater

आधा चमच्च ग्लिसरीन 2 चमच्च दूध में एक चमच्च पीसी हुई चीनी मिलाये। अब इसे अपने चेहरे पर लगाये और हाथो को गोल-गोल घुमाते हुए स्क्रब करें। 3-4 मिनट स्क्रब करने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो दें। ऐसा करने से त्वचा के रोमछिद्र खुल जायेंगे और त्वचा गोरी और सुन्दर बनेगी।

ग्लिसरीन फेस क्लींज़र के लिए | Glycerin as Facial Cleanser in Hindi

ग्लिसरीन का इस्तेमाल हम क्लींज़र के तरह भी कर सकते हैं इसके इस्तेमाल से हमारी स्किन से सारी गंदगी और धूल मिट्टी निकल जाती है। ग्लिसरीन को गुलाबजल में मिलाकर क्लींज़र के रूप में प्रयोग करें। बहार से आने के बाद इस क्लींज़र से अपनी स्किन को साफ करें। ऐसा करने से स्किन की अच्छे से सफाई हो जाएगी।

ग्लिसरीन के फायदे मेकअप उतारने में | Glycerine for Skin in Hindi

ग्लिसरीन को गुलाबजल में मिक्स करके मेकअप उतारने में इस्तेमाल करें। यह हमारे आँखों के मेकअप को भी आसानी से उतार देता है और त्वचा की अच्छे से सफाई कर देता है।

चेहरे के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल | Glycerine for Skin Whitening

ग्लिसरीन से त्वचा में आसानी से निखार लाया जा सकता है। यह धूप में होने वाली टैंनिग से हमें पूरी तरह सुरक्षा प्रदान करता है। ग्लिसरीन आपकी त्वचा में नमी देने के साथ-साथ आपका रंग भी साफ करता है। इसके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा की परतों से गंदगी को बहार निकाल सकते हैं।

दाग-धब्बों को कम करें | Glycerin for Dark Spots on Face

ग्लिसरीन त्वचा के दाग-धब्बे  और मुंहासो को कम करती है। डार्क स्पॉट्स को कम करने के लिए या तो आप ग्लिसरीन को अकेले इस्तेमाल करें या फिर लेमन जूस के साथ। धीरे-धीरे त्वचा से सारे निशान हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जायेंगे।

होठों के लिए ग्लिसरीन के फायदे | Glycerin Uses for Lips

Glycerine Ke Fayde | Glycerine Benifits | ग्लिसरीन के फायदे

Glycerine for Skin. ग्लिसरीन को होठों के लिए नेचुरल लिप बाम माना जाता है। होठों पर ग्लिसरीन लगाने के कई ग्लिसरीन के फायदे होते हैं। यह हमारी होठों की कोशिकाओं को उत्तेजित कर इसे जीवंत बना देती है। यह हमारे होठों को मुलायम और गुलाबी बनाने में मदद करती है। ग्लिसरीन को चाहे तो आप सीधा अपने होठों पर लगा सकते हैं या फिर दूसरी चीजों जैसे शहद और गुलाबजल में मिलाकर लगा सकते हैं।

बालों के लिए ग्लिसरीन के फायदे | Hair Benefits for Glycerin in Hindi

Uses of Glycerin for Hair. ग्लिसरीन बालों में नमी बनाये रखता है। इसके नियमित इस्तेमाल से बालों का झड़ना रुक जाता है। पानी और  ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में मिलाकर घुंघराले बालों को सीधा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता जाता है। ग्लिसरीन को नारियल तेल में मिक्स करके लगाने से सिर की खुश्की और बालों की समस्याओ से छुटकारा पाया जा सकता है। ग्लिसरीन का प्रयोग आप बालों में लगाने वाले तेल के साथ भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें 10 दिन में मोटापा कम कैसे करें

डैंड्रफ से बचाव के रूप में | Glycerin Uses for Hair in Hindi

आजकल Dandruff की समस्या आम बन गई है। अगर आप ठंड के मौसम में रोजाना ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना शरू कर देंगे तो आप Dandruff की समस्या से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। ग्लिसरीन में आराम प्रदान करने वाले गुण होते हैं जो आपकी सिर की त्वचा को सुकुन पहुंचाते हैं। जिस वजह से Dandruff की समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

घुंघराले बालों के लिए ग्लिसरीन के फायदे

घुंघराले बालों की देखभाल थोड़ी मुश्किल होती है। इस तरह के बालों को कंडीशन करने के लिए ग्लिसरीन का प्रयोग किया जाता है। ये हवा से नमी प्राप्त करता है और इसका संचार बालों में करता है  इससे आपके बाल नमी सोख पाएंगे और काफी स्वस्थ भी रहेंगे।

अगर आपको ग्लिसरीन के फायदों को लेकर कुछ भी पुछना है तो कमेंट करें। मैं रिप्लाई जरूर करूंगा।


FAQs: ग्लिसरीन के फायदे

गुलाब जल और ग्लिसरीन के उपयोग से क्या फायदे ओर नुकसान हैं?

गुलाब जल और ग्लिसरीन को मिलाकर उपयोग करना सुरक्षित है। इस से कोई नुकसान नही होता है वरन गुलाब जल ग्लिसरीन के फायदों को ओर ज्यादा प्रभावी व सुरक्षित बना देता है।

सर्दियों व में ग्लिसरीन का प्रयोग कैसे करें?

सर्दियों में ओर गर्मियों में ऊपर बतायी गयी विधियों से हो ग्लिसरीन का प्रयोग करें। हाँ गर्मियों में ग्लिसरीन को ठंडे स्थान पर स्टोर करके जरूर रखें।

ग्लिसरीन की कीमत कितनी होती है?

एक अच्छी क्वालिटी की ग्लिसरीन का दाम ₹100 प्रति 100 ग्राम तक होता है।

बेस्ट ग्लिसरीन कैसी होती है?

बेस्ट ग्लिसरीन में लगभग 98% तक शुद्ध ग्लिसरीन या ग्लिसरॉल की मात्रा होनी चाहिए।

ग्लिसरीन में नींबू का रस मिलाने से नुकसान हो सकता है?

नहीं। ग्लिसरीन में नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाने से अच्छे परिणाम मिलते हैं।

Read More:- Paneer Masala Dry Recipe | पनीर मसाला सूखा रेसिपी


दोस्तों के साथ शेयर करें

Leave a Comment