सेब का सिरका कैसे पीना चाहिए

दोस्तों के साथ शेयर करें

सेब का सिरका या Seb Ka Sirka को अंग्रेजी में apple cider vinegar या Apple Vinegar भी कहा जाता है। vinegar को हिंदी में सिरका कहा जाता है। यह एक बहुत ही मिठासपूर्ण व पोष्टिक पेय पदार्थ है जो कच्चे पक्के सेबों से बनाया जाता है।

इसके कई प्रकार के शारीरिक रोगों के उपचारों वाले लाभ होने के कारण यह काफी गुणवान पेय है। तो आइए सेब (apple cider vinegar) का सिरका बनाने की विधि जानते हैं। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि सेब का सिरका कैसे पीना चाहिए।

आवश्यक सामग्री | Ingredients For seb Ka Sirka

  • पके हुए सेब– 1-2 किलो
  • शक्कर (चीनी)– 3-4 बड़े आकार की
  • पानी – बर्तन का एक चौथाई 1/4

सहायक सामग्री

  • सूती कपड़ा – बर्तन के मुंह को बांधने की खातिर
  • मिट्टी या कांच का बर्तन – सेब रखने की खातिर
  • कांच की बोतल – सेब सिरका रखने की खातिर

सेब का सिरका बनाने की विधि | How to Make Apple Vinager

सभी सेब को साफ पानी से धोयें। ओर फिर इस तरह से सेब पर लगा पानी साफ करें कि वह गीले न रहे। इस के लिए आप किसी सूखे साफ कपड़े का उपयोग करें।

इसके बाद सेबों को बारीक व मोटे टुकड़ों में काट कर रख दें। व बीजों को निकाल लें अन्यथा बाद सिरका में छानते वक्त परेशानी होती है।

फिर सभी कटे सेबों को मिट्टी के बर्तन में रखें व चीनी तथा थोड़ा पानी मिलाकर साफ सूती कपड़े से बर्तन त मर्तबान (जो भी आप उपयोग करें) का मुंह बांध कर रख दें। भली प्रकार से बर्तन को बंद करने के बाद इस मिट्टी/काँच के बर्तन को सेब सहित हल्की धूप में रख दें। आप चाहे तो छाया में भी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें जामुन का शरबत कैसे बनाते हैं?

लगभग 30-35 दिनों तक हल्की धूप / छाया में रखने के बाद बर्तन में सेब के सिरके का रस तैयार है। इस सेब के सिरके के रस को किसी साफ सूती कपड़े से छानकर कांच की बोतलों में भर कर रख लें।

इसके बाद आप 2-3 लाल मिर्चें इसमें डाल दें। कांच वाली सरके की बोतल का मुंह कस कर बंद कर के रख दें। अब जामुन का सिरका (Jamun Ka Sirka) खाने योग्य ओर पूरी तरह से तैयार है।

तो अब जबकि घर पर सेब का सिरका बनाने की विधि से आप समझ गए हैं कि घर में सेब का सिरका कैसे बनाते हैं, तो अब आगे बढ़कर सेब सिरका के उपयोग, फायदे ओर नुकसान पर भी एक दृष्टि डालते हैं।

सेब का सिरका कैसे पीना चाहिए

सेब के सिरके का उपयोग करने से आप बॉडी की चर्बी कम कर सकते हैं। नियमित रूप में भोजन में लेने के लिए 2-3 चम्मच सबका सिरका स्वाद के अनुसार पानी मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए।

बालों में रूसी घटाने व स्वच्छता रखने के लिए थोड़े से सिरके का लेप बना कर बालो की जड़ो में लगाना चहिये

सेब का सिरका त्वचा की एलर्जी व कील मुहासों में भी ब्यूटी क्रीम के बदले इस्तेमाल करने से बहुत फायदा होता है।

पाचन सम्बंधित समस्याओं वाले व्यक्ति सेब के सिरके का उपयोग सुबह उठकर (2 चम्मच ) खाली पेट गुनगुने पानी मे करें।

सेब के सिरके के फायदे और नुकसान

सेब के सिरके के फायदे ओर नुकसान नीचे बताए गए हैं। इन्हें जानकर ही आप इस सिरके का इस्तेमाल करें।

सेब के सिरका पीने के फायदे | Apple cider vinegar benefits in hindi

सेब के सिरके का कुछ चम्मच उपयोग करने पर ही उल्टी दस्त की समस्याओं में आराम मिल जाता है।

  • खून की कमी जैसी बीमारी में सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए।
  • त्वचा पर दाद खुजली जैसी बीमारियों में सेब के सिरके का रस आयुर्वेदिक औषधि के रूप में उपयोगी साबित होता है।
  • खाँसी ओर फेफड़ों से सम्बंधित रोगों वाले रोगियों के लिए भी इसका सेवन गुणकारी है।
  • डायबिटीज पर काबू पाने में भी सेब सिरका उपयोग किया जाता है।
  • पाचन शक्ति को मजबूत बनाकर पेट की जठराग्नि को दुरुस्त करता है।
  • मुह के छाले, व जीभ के दर्द, गले के संक्रामक रोग को भी सेब का सिरका खत्म कर देता है।

सेब का सिरका पीने के नुकसान | Apple cider vinager ke Nuksan

  • अत्यधिक मात्रा में लिया गया कोई भी भोज्य पदार्थ नुकसान ही पहुंचाता है इसलिए सेब के सिरके को अधिक पीने से पेट के पाचन तंत्र और अन्य पेट सम्बंधित बीमारियां हो जाती हैं।
  • दाँतो पर सेब का सिरका बुरा असर डालता है इसलिए बिना पानी मिलाए न पियें।
  • जामुन का सिरका चाय या कॉफी के सेवन के बाद पीना हानिकारक होता है।
  • ऑर्थराइटिस से ग्रस्त रोगियों को सेब के सिरके से परहेज करना चाहिए
  • शरीर की बाहरी त्वचा पर लेप लगाने में ध्यान दे। यदि किसी प्रकार की एलर्जी के लक्षण दिखने पर सेब के सिरके की मात्रा घटा दें।

सेब के सिरके की कीमत

सेब के सिरके की औसत कीमत ₹1150 – ₹1160 प्रति 500 मिलीलीटर (आधा लीटर) होती है।सेब का बाजार में उपलब्ध सिरका ज्यादा महंगा तो नहीं होता है। किंतु फिर भी घर पर बनाया हुआ स्वच्छता व अच्छी क्वालिटी का सिरका ज्यादा कारगर होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सेब का सिरका (Apple Vinegar) कितनी उम्र के लोग पियें?

इसे सभी उम्र के लोग पी सकते हैं। किंतु 8 साल से छोटे बच्चों व 60 साल से बड़े व्यक्तियों को बहुत ही सीमित मात्रा में सेब का सिरका देना चाहिए।

मसूर दाल के साथ सेब का सिरका लेना क्या सही है?

हाँ सीमित मात्रा में यह कोई नुकसान नहीँ करेगा।

सेब का सिरका मतलब क्या होता है?

सेब का सिरका मतलब सेब का प्राकृतिक रूप से किण्वन करवाक बैक्टीरिया की मदद से तैयार सेब से बनाया हुआ पेय पदार्थ।

सेब का सिरका लिवर के लिए उचित होता है?

हाँ यह लिवर के लिए भी फायदेमंद होता है।

क्या सेब के सिरके से दूध को फेरमेंटेड(किण्वित) किया जा सकता है?

हाँ सेब के सिरके की कुछ बूँद डालने से भी दूध का दही और दही का मक्खन बनाया जा सकता है।


दोस्तों के साथ शेयर करें

Leave a Comment